उत्तराखंड में आंधी की चेतावनी

By: May 11th, 2019 12:01 am

देहरादून – उत्तराखंड में मौसम में बदलाव आ सकता है। मौसम विभाग ने राज्यभर में शुक्रवार शाम से 24 घंटे के लिए आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है।  राज्य में पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी पड़ रही है। गुरुवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री रहा। मौसम विभाग निदेशक बिक्त्रम सिंह ने बताया कि शुक्रवार को बारिश से आने वाले तीन-चार दिन में तीन से पांच डिग्री तक पारे में गिरावट आ सकती है। मैदान में 60 किमी प्रति घंटे गति से आंधी की भी आशंका है। पहाड़ में बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है। उधर, कुमाऊं में तराई का तापमान 41 डिग्री पार पहुंच गया। खास बात यह है कि धारचूला में भी तापमान 41 डिग्री पर पहुंच गया है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App