उद्योगपतियों के कर्ज माफ…किसान-बागबान पर मार

By: May 10th, 2019 12:02 am

बिझड़ी में जनसभा के दौरान कांग्रेसी प्रत्याशी रामलाल ठाकुर ने किया हमला, कांग्रेस सरकार बनते ही करेगी कर्ज माफ

बिझड़ी, बड़सर -लोकसभा कांग्रेस प्रत्याशी एवं वर्तमान में नयनादेवी विधानसभा क्षेत्र विधायक रामलाल ठाकुर ने गुरुवार को बिझड़ी में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्हांेने केंद्र की भाजपा सरकार पर कडे़ प्रहार किए। उन्होंने कहा कि मोदी ने प्रधानमंत्री बनने के बाद मात्र चार-पांच बडे़-बड़े उद्योगपतियों का करोड़ों रुपयों का कर्ज माफ  किया है। किसान-बागबानों को महंगी दरों पर कर्ज देकर भाजपा ने किसानों की कमर ही तोड़कर रख दी है। उन्होंने कहा कि अगर कंेद्र में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनती है, तो एक महीने के अंदर किसानों के कर्ज माफ कर दिए जाएंगे। हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में जिन-जिन प्रदेशों में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनी है, मात्र दस दिनों के बीच कर्ज माफ कर कांग्रेस पार्टी ने एक मिसाल पेश की है। ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा सिद्वांतों के आधार पर राजनीति करती है, जबकि भाजपा झूठ व फरेब की राजनीति कर सत्ता में आई थी। उन्होंने कहा कि देश की जनता इस बार भाजपा के झूठे झांसे में नहीं आने वाली है तथा आने वाली 19 मई को कांग्रेस पार्टी के पक्ष में मतदान कर केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनेगी। ठाकुर ने सांसद अनुराग को घेरते हुए कहा कि अनराग ठाकुर अपने भाषणांे में विकास के बड़े-बड़े वादे करते नहीं थकते हैं, परंतु वे तो सांसद निधि तक नहीं खर्च पाए हैं। जब सांसद अनुराग ठाकुर बीसीसी के अध्यक्ष बने थे, तो उनके ऊपर भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे तथा उन्हें माननीय सर्वोच्च न्यायालय से फटकार खानी पड़ी थी। उन्होंने प्रदेश को शर्मसार किया था। जनता इस बार 19 मई को कांग्रेस के पक्ष में भारी मतदान कर केंद्र की सत्ता की चाबी कांग्रेस सरकार को सौंपने के मूड़ में है। उन्होंने उपस्थित जनसमूह से कांग्रेस पार्टी के पक्ष में भारी मतदान करने की अपील की। इससे पूर्व उन्होंने समताणा, धंगोटा, महारल, बहाल, बड़ाग्रां, जजरी, चकमोह, विरसवीं व गारली आदि में भी नुक्कड़ जनसभाएं कर लोगों से कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में  वोट डालने की अपील की। इस अवसर पर विधायक बड़सर आईडी लखनपाल, पीसीसी डेलीगेट राजिंद्र जार, जिला महासचिव पवन कालिया, कांग्रेस पार्टी वरिष्ठ नेता सुभाष ढटवालिया, योगराज कालिया, प्रधान मीना कुमारी, उपप्रधान संजय शर्मा, पूर्व सहायक अभियंता भाग सिंह सेन, परमजीत डेंफा, विशाल शर्मा, सोशल मीडिया प्रवक्ता मनू डोगरा, सुरंेद्र शर्मा व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता निक्का राम शर्मा सहित कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App