उद्योगों और व्यापार-व्यवसाय के लिए मित्रवत वातावरण बनेगा : कमलनाथ

By: May 31st, 2019 3:24 pm

Image result for मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथभोपाल – मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा है कि प्रदेश में उद्योग और व्यापार-व्यवसाय के विस्तार के लिए राज्य सरकार मित्रवत वातावरण बनाने के लिए निरंतर प्रयत्नशील है। श्रीकमलनाथ आज कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडिया (कैट) के प्रतिनिधि मंडल से चर्चा कर रहे थे। आधिकारिक जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा लक्ष्य और सरकार का प्रयास है कि विकास के एक महत्वपूर्ण आधार उद्योगों के साथ व्यापार-व्यवसाय के क्षेत्र में ऐसा वातावरण बने जिससे त्वरित गति से प्रगति हो और प्रदेश के लोगों को इसका लाभ मिले और रोजगार की व्यापक संभावनाएं साकार हों। इसी मंशा से उद्योगों के साथ व्यापार -व्यवसाय क्षेत्र को उन्नतशील बनाने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वचन-पत्र में उद्योगों और व्यापार व्यवसाय के लिए जो वादे है, सरकार उन्हें पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रतिनिधि मंडल में कैट म.प्र. के अध्यक्ष भूपेन्द्र जैन, वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कैलाश अग्रवाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राधेश्याम माहेश्वरी, प्रदेश महामंत्री मुकेश अग्रवाल, भोपाल संभागीय अध्यक्ष रामबाबू शर्मा, संयुक्त सचिव मनोज चौरसिया, उपाध्यक्ष अंशु गुप्ता, अविचल जैन, यशोधर सोनी, संजय कूपर सुशील सुराना, मुरली हिरानी आदि उपस्थित थे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App