ऊना में भाजपा का रोड शो, जमकर लगाएं नारे

By: May 24th, 2019 12:05 am

संतोषगढ़। लोकसभा चुनावों में हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से अनुराग ठाकुर की एतिहासिक जीत का जश्न संतोषगढ़ नगर के भाजपाइयों ने जमकर जश्न मनाया। ऊना से रोड शो करते हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती जब संतोषगढ़ नगर में पहुंचे तो नगर की जनता ने सत्ती का गगनचंुबी नारों से स्वागत किया। संतोषगढ़ नगर में बूथ नबर 92 से लेकर बूथ नंबर 97 तक छह बूथ हैं और सभी बूथों पर भाजपा को भारी लीड़ मिली है। बूथ नबर 92 में भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर को 698 मत पड़े और कांग्रेस प्रत्याशी राम लाल ठाकुर को 219 मत पड़े, इस तरह से बूथ नंबर 92 में अनुराग ठाकुर 479 मतों से विजयी बने। बूथ नंबर 93 में भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर को 439 मत पड़े और कांग्रेस प्रत्याशी राम लाल ठाकुर को 237 मत पड़ें, इस तरह से बूथ नबर 93 में अनुराग ठाकुर 202 मतों से विजयी बने। बूथ नंबर 94 में भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर को 548 मत पड़े और कांग्रेस प्रत्याशी राम लाल ठाकुर को 224 मत पड़ें। इस तरह से बूथ नंबर 94 में अनुराग ठाकुर 324 मतों से विजयी बने। संतोषगढ़ के इतिहास में भाजपा को 1874 वोटों की लीड पहली बार मिली है और भाजपाईयों ने इसके लिए नगर की जनता का आभार व्यक्त किया है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App