ऊना में राहुल की रैली को तैयारियां तेज

By: May 8th, 2019 12:05 am

ऊना—कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की दस मई को ऊना के पुलिस लाइन मैदान में चुनावी रैली की तैयारियों को लेकर मंगलवार को ऊना के माया होटल में कांग्रेस पार्टी ने बैठक की। बैठक में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल, सह प्रभारी गुरकीरत सिंह कोटली, पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, पूर्व पीसीसी चीफ सुखविंद्र सिंह सुक्खू, विधायक सतपाल रायजादा, पूर्व विधायक राकेश कालिया, जिला कांग्रेस प्रधान राजेश पराशर सहित हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के 17 विस क्षेत्रों से कांग्रेस नेताओं ने भाग लिया। बैठक में राहुल गांधी की रैली की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। वहीं, रैली को सफल बनाने के लिए पार्टी नेताओं की ड्यूटियां भी लगाई गई। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने कहा कि कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी दस मई को ऊना के पुलिस लाईन मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार अब चंद दिनों की मेहमान है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App