एएलएम सुंदर लाल शर्मा की करंट लगने से मौत

रोहडू -बिजली बोर्ड के कर्मचारी एसीस्टेंट लाइनमैन सुन्दर लाल शर्मा को रविवार 26 मई को करंट लगनें से पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रैफर किया गया। हिमाचल प्रदेश विद्युत तकनीक कर्मचारी महासंघ मंडल इकाई रोहडू जिला शिमला के प्रधान प्रेम ठाकुर व सचिव विपन लाल ने जारी संयुक्त प्रेस बयान में कहा है कि 28 मई मंगलवार को एएलएम सुंदर लाल शर्मा का पीजीआई चंडीगढ़ में देहान्त हो गया। राज्य विद्युत तकनीकी कर्मचारी महासंघ मंडल इकाई रोहडू ने उनके देहान्त पर दुख व्यक्त किया है और भगवान से उनकी आत्मा को शांति की प्रार्थना की है। एएलएम सुंदर लाल शर्मा के आकस्मिक देहांत पर तकनीकी कर्मचारी संघ गहरे सदमें में है। तकनीकी कर्मचारी संघ रोहडू इकाई  हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड एवं प्रदेश सरकार से मांग करती है कि उनके परिवार को आर्थिक मदद दी जाए और परिवार से किसी आश्रित को करूणामूलक आधार पर जल्द से जल्द  रोजगार दिया जाए।