एक और नाइजीरियन तस्कर चढ़ा पुलिस के हत्थे

By: May 7th, 2019 12:05 am

सोलन —सोलन पुलिस ने एक और विदेशी तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने उसे दिल्ली के उत्तम नगर से गिरफ्तार किया है। विदेशी तस्कर की पहचान नाइजीरियन मूल के नैना एवरेस्टस के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार बीते दो मई को सोलन पुलिस ने देउंघाट में अमित नाम के एक युवक 11.45 ग्राम हैरोइन बरामद की थी। युवक हमीरपुर का रहने वाला है। पुलिस द्वारा जब युवक से पूछताछ की गई तो उसने खुलासा किया कि वह दिल्ली में रहने वाले विदेशी तस्कर से हैरोइन खरीदता है। पुलिस ने इसके लिए एक टीम का गठन किया है बताए गए ठिकाने पर दबिश दी। इस दौरान विदेशी तस्कर को गिरफ्तार किया गया। मामले की पुष्टि एएसपी एवं मीडिया प्रभारी डा. शिव कुमार शर्मा ने की है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन आरंभ कर दी है। गौर रहे कि सोलन पुलिस ने इस वर्ष 2 विदेशी नागरिकों सहित 43 नशैडि़यों को सलाखों के पीछे धकेला है। इसमें 37 भारतीय और चार नेपाली भी शामिल हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App