एक दिन ‘बेटियों’ के नाम

By: May 31st, 2019 12:05 am

शिमला—अंतरराष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव में इस वर्ष महिलाओं की सहभागिता अधिक से अधिक सुनिश्चित बनाने एवं उनके मनोरंजन के लिए पहली बार कुछ विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी उपायुक्त शिमला एवं अंतरराष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव समिति के अध्यक्ष राजेश्वर गोयल ने दी। राजेश्वर गोयल ने कहा कि ग्रीष्मोत्सव में आयोजित की जाने वाली मेगा नाटी बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ थीम पर आधारित है। उन्होंने कहा कि ग्रीष्मोत्सव के प्रथव दिवस 03 जून  को 600 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं महिला मंडल कार्यकर्ताओं द्वारा ऐतिहासिक रिज मैदान पर स्थित पुस्तकालय के समक्ष सामूहिक नाटी प्रस्तुत की जाएगी। उन्होंने कहा कि ग्रीष्मोत्सव में महिलाओं की सहभागिता बढ़ाने के उद्देश्य से मेंहदी एवं रंगोली की प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी। रंगोली भी ष्बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओष् विषय पर आधारित होगी। मेंहदी एवं रंगोली की प्रतियोगिता तीन  जून के मध्य प्रातः 10 से दिन में 12 बजे तक आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता रानी झांसी पार्क में आयोजित की जाएगी। अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी कानून एवं व्यवस्था प्रभा राजीव ने इस विषय में जानकारी देते हुए बताया कि मेंहदी प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को अपने सहयोगियों को साथ लाना होगा। उन्होंने कहा कि रंगोली प्रतियोगिता के लिए एक समूह में अधिकतम चार प्रतिभागी होंगे। मेंहदी एवं रंगोली प्रतियोगिता में कोई भी महिला भाग ले सकती है। प्रभा राजीव ने कहा कि पांच जून को रिज मैदान पर आशियाना रेस्तरां के समीप स्थित खुले रंगमंच में पब्लिक अंताक्षरी आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह अंताक्षरी दिन में दो बजे से सांय चार बजे तक आयोजित की जाएगी। अंताक्षरी में कोई भी भाग ले सकता है। अंताक्षरी का संचालन प्रसिद्ध आरजे शालिनी द्वारा किया जाएगा।

फूलों की खुशबू से पर्यावरण बचाने का संदेश

पर्यावरण की सुरक्षा के लिए हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला प्रशासन एवं शिमला ऐमेच्योर गार्डनिंग एवं इकोलॉजिकल सोसायटी द्वारा आयोजित फ्लावर शो गेयटी थियेटर के रिहर्सल हॉल में आयोजित किया गया। इसमें शिमला नगर के 12 स्कूलों के 115 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इसमें मोनाल पब्लिक स्कूल, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पोर्टमोर, छोटा शिमला, टुटू तथा केंद्रीय विद्यालय जतोग, ब्लू बैल्ज पब्लिक स्कूल, डीएवी महात्मा आनन्द स्वामी टुटू, राष्ट्रीय विद्या केंद्र कसुम्पटी, ऑकलैंड हाउस स्कूल, लॉरेटो पब्लिक स्कूल और हैप्पी मॉडल स्कूल के विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यार्थियों द्वारा पुष्प प्रबंधन, फल व सब्जी से खिलौनों का निर्माण, पुष्प पंखुडि़यों से रंगोली का निर्माण किया गया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में लॉरेटो पब्लिक स्कूल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जिन्हें ट्रॉफी व प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App