एक नजर

By: May 16th, 2019 12:02 am

भूकंप के झटकों से कांपा जापान

टोक्यो ।  जापान के ओकिनावा प्रांत में अमामी-ओशिमा द्वीप के पूर्वोत्तर तट पर बुधवार को भूकंप के मध्यम दर्जे के झटके महसूस किए गए। जापान की मौसम विज्ञान एजेंसी (जेएमए) ने यह जानकारी दी। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.5 मापी गई। जेएमए के मुताबिक भूकंप के झटके स्थानय समयानुसार तड़के करीब दो बजकर 34 मिनट पर महसूस किए गए।

सीरिया के दो प्रांतों में आतंकवादी हमला

मास्को। सीरिया के लताकिया और हामा प्रांत में पिछले 24 घंटों के दौरान आतंकवादियों ने नौ बस्तियों पर हमला किया। रूसी  रक्षा मंत्रालय के सीरियाई संधि केंद्र के प्रमुख मेजर जनरल विक्टर  कुप्चिशिन ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आतंकवादियों ने लताकिया और हामा प्रांत में विभिन्न क्षेत्रों में नौ बस्तियों पर बम फेंका।

एयरकंडीशर में विस्फोट तीन लोगों की जान गई

चेन्नई। तमिलनाडु में विल्लुपुरम जिले के कावेरीपक्कम में बुधवार को एक मकान में एयरकंडीशनर में विस्फोट से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस मुख्यालय से प्राप्त सूचना के मुताबिक एक परिवार के लोग कमरे में सोए हुए थे। इसी दौरान बिजली का करंट लीकेज होने के कारण एयरकंडीशन में विस्फोट के बाद आग लग गई, जिससे तीन लोगों की जलकर मौत हो गई।

कांग्रेस नेता अर्जुन सिंह की पत्नी का निधन

नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस के दिग्गज नेता अर्जुन सिंह की पत्नी सरोज सिंह का बुधवार को निधन हो गया। श्रीमती सिंह कई दिनों से बीमार चल रहीं थीं। उनकी आयु लगभग 84 वर्ष थी।

यमन में दो सैनिकों की हत्या

अदेन। यमन के दक्षिण-पश्चिमी प्रांत तईज में अज्ञात बंदूकधारियों ने दो सैनिकों की हत्या कर दी। एक सुरक्षा अधिकारी ने नाम उजागर नहीं करने की शर्त पर बताया कि एक मोटरसाइकिल से आए अज्ञात बंदूकधारियों ने सैनिकों पर गोलियां चलाई। एक सूत्र ने बताया कि इस घटना में दोनों सैनिकों की मौके पर ही मौत हो गई। अभी तक किसी भी समूह या व्यक्ति ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App