एक लाख के चिट्टे संग पकड़ा युवक, नाइजीरियन भी दबोचा

By: May 7th, 2019 12:02 am

शिमला, सोलन, पांवटा साहिब —हिमाचल में नशे का कारोबार दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। प्रदेश के सीमांत नगर अब पूरी तरह हाइटेक नशे की गिरफ्त में आने लगे हैं। अन्य नशों को दरकिनार कर अब यहां नशा तस्कर स्मैक के कारोबार में जुटे हुए हैं। ताजा मामला पांवटा साहिब के राजबन का है। यहां करीब एक लाख रुपए का चिट्टा बेचने निकला एक युवक पुलिस के हत्थे चढ़ा है। आरोपी गांव छछेती का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कारवाई शुरू कर दी है। वहीं, सोलन पुलिस ने एक और विदेशी तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने उसे दिल्ली के उत्तम नगर से गिरफ्तार किया है। विदेशी तस्कर की पहचान नाइजीरियन मूल के नैना एवरेस्टस के रूप में हुई है। बता दें कि इन दिनों प्रदेश में नशे के खिलाफ अभियान छेड़ा गया है। चुनावों के दौर में नशेडि़यों और तस्करों पर नकेल कसी जा रहर है।

 

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App