एचआरटीसी की 404 बसें चुनावी ड्यूटी पर

शिमला —हिमाचल पथ परिवहन निगम की 404 बसें आज चुनावी ड्यूटी पर रहंेगी। निगम की काफी संख्या में बसें चुनावी ड्यूटी पर रवाना होने से जनता को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। एचआरटीसी की सबसे अधिक बसें नाहन डिपो से चुनावी ड्यूटी पर होंगी। नाहन से 78 बसें कर्मचारियों व ईवीएम लेकर पोलिंग स्टोशनों के लिए रवाना होंगी। इसके अलावा शिमला मंडल के अन्य डिपुओं से भी काफी संख्या में बसें चुनावी ड्यूटी के लिए भेजी जाएंगी, जो जनता के लिए परेशानी का सबब बन सकता है। पथ परिवहन निगम का कहना है कि पोलिंग स्टेशनों में कर्मचारियों व ईवीएम को छोड़ने के बाद बसें अपने रूटों पर निकल जाएंगी। जनता को दिक्कतों का सामना न करना पड़े, इसके लिए निगम ने प्लान तैयार किया है। निगम प्रबंधन का दावा है कि जनता को किसी भी तरह की दिक्कतों का सामना नहीं करना पडे़गा, मगर एक साथ काफी संख्या में बसों के चुनावी ड्यूटी पर होने से कर्मचारियों को आवाजाही में भारी परेशानी झेलनी पड़ सकती है।

स्पेशल प्लान दूर करेगा टेंशन

एचआरटीसी के मंडलीय प्रबंधक रघुवीर सिंह ठाकुर ने बताया कि शुक्रवार को एचआरटीसी की 404 बसें चुनावी ड्यूटी पर होंगी। जनता को किसी भी तरह की परेशानी न हो इसकेे लिए प्लान तैयार किया गया है। बसें पोलिंग स्टेशनों से सीधे रूटोंं पर रवाना हो जाएंगी। शिमला से बीतेे बुधवार को कर्मचारियों को लेकर 48 बसें रवाना हुईं थीं।

कहां से कितनी बसें चुनावी ड्यूटी पर

शिमला लोकल            48

शिमला ग्रामीण            26

तारादेवी                   65

रोहडू                      40

रामपुर                     32

परमाणु                    06

सोलन                     42

नाहन                      78

रिकांगपिओ                24

करसोग                    18