एमसी खरीदेगा 15 रुपए किलो कूड़ा

By: May 22nd, 2019 12:05 am

शिमला—राजधानी शिमला को साफ व स्वच्छ बनाए रखने के लिए नगर निगम ने एक नई तकरीब निकाली है। नगर निगम प्रशासन ने शहर की जनता से आह्वान किया है कि वे प्लास्टिक की बोटल में रैपरस इकठ्ठे किया करें, इसके बाद नगर निगम लोगों के घरों में जाकर पदं्रह रुपए किलो इन रैपरस को खरीदेगा। मंगलवार को शिमला में सफाई कर्मचारियों और गारबेज कलेक्टरों के साथ आयोजित बैठक के दौरान प्रशासन ने यह फैसला लिया। इस दौरान उन्होंने शहर की जनता को ज्यादा से ज्यादा इस योजना के साथ जोड़ने और अन्य लोगों को भी इसके फायदों के बारे में बताने को कहा गया है। इसके अलावा स्मार्ट सिटी को सुंदर बनाने के लिए नगर निगम ने एक और प्रोपोजल तैयार किया है। इस प्रोपोजल के तहत शहर के जो लोग सड़कों और सार्वजनिक स्थलों पर कूड़ा फेंकने वाले की फोटो लेता है, तो ऐसे में उक्त व्यक्ति को नगर निगम 50 रुपए का इनाम देगा। जानकारी के अनुसार इस प्रोपोजल पर एमसी के अगले हाउस में चर्चा भी की जाएगी। जानकारी के अनुसार खुले में कूड़ा फेंकने वाले व्यक्ति की फोटो नगर निगम शिमला के रिज मैदान पर लगी बड़ी स्क्रीन पर सार्वजनिक करेगा। निगम का दावा है कि इस प्रोपोजल का मकसद यही है कि लोग तब तो शर्म करेंगे और राजधानी शिमला को स्वच्छ व सुदंर बनाए रखेंगे। नगर निगम के आयुक्त पकंज राय की अध्यक्षता में आयोजित बैठक के दौरान यह फैसला लिया गया। बैठक के दौरान निगम प्रशासन का तर्क रहा कि इतने बड़े शहर में खुले में कूड़ा फेंकने वाले नागरिकों पर नजर नहीं रखी जा सकती।  इसी वजह से निगम ने यह दो योजनाएं शहर की सुंदरता को बनाए रखने के लिए बनाई हंै। निगम का कहना है कि दोनों योजनाओं को सफल बनाने के लिए स्थानीय लोगों की भागीदारी सबसे अहम है। बता दें कि स्मार्ट सिटी शिमला की संुदरता खुले में कूड़ा फेंकने की वजह से खराब होती जा रही है।

 निगम में कर्मचारियों को दिए टिप्स

नगर निगम शिमला में केंद्र से आए एक अधिकारी ने सफाई कर्मचारियों को सफाई व्यवस्था को लेकर टिप्स दिए। वहीं, शहर की सुंदरता को कायम रखने के लिए क्या-क्या नए कार्य किए जा सकते हैं, इस पर भी नए-नए सुझाव दिए गए।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App