एसवीएम सुन्नी में छात्रों ने दिखाए जौहर

By: May 26th, 2019 12:10 am

सुन्नी—सरस्वती विद्या मंदिर सुन्नी में शनिवार को खेल दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के शिशु,बाल एवं किशोर वर्ग में छात्र-छात्राओं ने खेल कूद प्रतियोगिता में अपने जौहर दिखाए। खेलकूद प्रतियोगिता की विभिन्न स्पर्धाओं में 11 वर्ष से लेकर 19 वर्ष तक के छात्र-छात्राओं ने खूब पसीना बहाया। खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक सचिव धनजंय गुप्ता एवं सदस्य संतोष शर्मा ने किया जबकि समापन अवसर पर कांता शर्मा ने बच्चों को पुरुस्कार बांटे। प्रतियोगिता की गोला फेंक स्पर्धा में बाल वर्ग  रामप्रसाद बिस्मिल सदन से कृष ने पहला स्थान प्राप्त किया। इसी स्पर्धा के किशोर वर्ग में अब्दुल कलाम सदन से अशोक एवं अरविंद घोष सदन से छात्रा वर्ग में अलिषा ने प्रथम स्थान हासिल किया। बाल वर्ग में भूमिका ने डा. अब्दुल कलाम सदन से पहला स्थान प्राप्त किया। शतरंज स्पर्धा में किशोर वर्ग में पलक एवं दीक्षित पहले स्थान पर रहे। बाल वर्ग में लक्ष्य तथा पूजा ने पहला स्थान प्राप्त किया। कैरम में किशोर वर्ग में शिप्रा तथा तितिक्षा ने पहला स्थान हासिल किया। छात्र वर्ग में अश्वनी एवं कर्ण प्रथम रहे। इसी स्पर्धा में बाल छात्र वर्ग में आदित्य एवं उपेंद्र प्रथम रहे। महिला वर्ग में आस्था एवं आशिका प्रथम रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App