ऐतिहासिक होगी रामस्वरूप की जीत

By: May 17th, 2019 12:10 am

नाचन की धिस्ती पंचायत में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने किया प्रचार, कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना

गोहर—मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का गुरुवार को नाचन विधानसभा क्षेत्र की धिस्ती पंचायत में लोगों द्वारा वाद्य यंत्रों के साथ उनका भव्य स्वागत किया। सैकड़ों पुरुषों, महिलाओं व युवाओं नें उनका फूलमालाओं के साथ खूब स्वागत किया। इस मौके पर मंडी संंसदीय क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी रामस्वरूप शर्मा, नाचन के विधायक विनोद कुमार सहित पार्टी के कई पदाधिकारी मौजूद थे। मंडी सांसद रामस्वरूप ने जहां एक ओर उन्हें पार्टी प्रत्याशी बनाने पर मुख्यमंत्री व पार्टी हाइकमान का आभार व्यक्त किया, वहीं दूसरी ओर उन्होंने भारी मतों के अंतर के साथ वोट देने की अपील की। उन्होंने कहा कि इस बार रामस्वरूप शर्मा की जीत एक ऐतिहासिक जीत होगी, क्योंकि मंडी का मुख्यमंत्री होने से समूचे मंडी संसदीय क्षेत्र की जनता ने इस बार भाजपा को रिकार्ड जीत दर्ज करने का मन बनाया है। नाचन के विधायक विनोद कुमार ने लोगों से अपिल करते हुए कहा कि जहां एक ओर उन्होंने विधानसभा के चुनाव में भाजपा को 15 हजार से अधिक की लीड दी है, वहीं इसको बरकरार रखने की अब पुनः जरूरत है। मंडी संसदीय क्षेत्र की सीट विशेषकर मंडी जिला के लोगों की प्रतिष्ठा का प्रश्न है। यहां से मुख्यमंत्री होने के नाते रामस्वरूप शर्मा की जीत का अंतर लाखों में होना जरूरी है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि विस चुनाव की लीड को बरकरार रखते हुए अपना कार्य पूर्ण करना है। एक तरफ भाजपा के दुबल-पतले प्रत्याशी रामस्वरूप और दूसरी ओर दादे का पोता आश्रय है। आश्रय अपने दादा के सपनों को पूर्ण करने का वादा करते हैं, जबकि भाजपा प्रत्याशी रामस्वरूप मंडी संसदीय क्षेत्र की जनता के सपने को पूरा करने का दावा करते हैं। अब निर्णय आप लोगों के ऊपर है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App