कथावाचक को जान से मारने की धमकी

By: May 15th, 2019 12:15 am

करसोग के विद्धान को इस्लामी संगठन ने भेजा पत्र, तफतीश में जुटी पुलिस

करसोग —करसोग के विद्वान प्रख्यात कथावाचक उमेश कृष्ण शर्मा को जान से मारने की धमकी पत्र मिला है। हालांकि यह पत्र किसने भेजा है, इस बारे में पुख्ता जानकारी नहीं है, मगर तीन पन्नों का चेतावनी पत्र  किसी अज्ञात तथा जेहादी इस्लामी संगठन द्वारा जारी किया गया माना जा रहा है। करसोग के इतिहास में ऐसा पहला मामला आया है, जब किसी इस्लामिक अज्ञात संगठन द्वारा धार्मिक कथावाचक को उड़ा दिए जाने की धमकी मिली हो। 3 पन्नों वाला धमकी पत्र डाक द्वारा उमेश कृष्ण शर्मा के पैतृक गांव  थर्मी डाकखाना मेहंडी तहसील करसोग के पते पर मिला है। उमेश कृष्ण ने  पुलिस थाना करसोग में  लिखित रूप से शिकायत कर दी है।  जानकारी के अनुसार धमकी पत्र  में भारत के खिलाफ जमकर जहर उगला गया हुआ है, बांग्लादेशी कथा रोहिंग्या समुदाय के साथ जुल्म करने की बात लिखी गई है, हिंदुस्तान तथा हिंदुओं पर मुसलमान कहर बनकर टूटने वाले हैं, ऐसा धमकी पत्र में लिखा गया हुआ है। हिंदुस्तान को इस्लामी मुल्क बनाना इस अज्ञात इस्लामी संगठन का जहां लक्ष्य बताया गया वहीं हिंदुस्तान को पाकमुगलिस्तान में तबदील किए जाने का भी दावा जताया गया है। इस धमकी भरे पत्र में बाबरी मस्जिद को भी शहीद कर दिए जाने का दावा करते हुए कहा गया है कि तुम लोग आज तक अपना राम मंदिर तो बनवा नहीं सके और न ही कभी बनवा पाओगे। अपने जेहाद के लिए सभी मुसलमान कुर्बान होने के लिए तैयार हैं। अज्ञात इस्लामिक संगठन द्वारा गाय को काटने पर अल्लाह खुश होता है, ऐसा लिखा गया है तथा अपनी मौत की घडि़यां गिनना शुरू कर दो, क्यामत आने वाली है, ऐसी कई चेतावनियां अज्ञात इस्लामिक संगठन द्वारा धमकी पत्र में लिखी गई हुई है। उल्लेखनीय बात यह है कि  उमेश कृष्ण शर्मा की शिक्षा दीक्षा मथुरा आगरा में ही  हुई है, उनके द्वारा गोरक्षा,  भ्रूण हत्या, तथा धर्म से संबंधित लोगों को जागरूक किया जाने का अभियान मथुरा आगरा में भी चला गया हुआ है तथा करसोग क्षेत्र में भी यही संदेश दिया जा रहा है वहीं लगभग दो वर्ष पहले उमेश कृष्ण शर्मा के अनुसार उन पर आगरा में जानलेवा हमला भी हो चुका है। उन्होंने बताया कि मथुरा आगरा में ऐसे धमकी भरे पत्र कई और लोगों को भी मिले हैं जो धर्म ज्ञान के रूप में जागरूकता का संदेश दे रहे हैं।  थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रंजन शर्मा ने  कहा कि  शिकायत तीन पन्नों के धमकी पत्र साहित प्राप्त हुई है, जिस पर कार्रवाई  शुरू कर दी गई है तथ्य जुटाए जाएंगे,पत्र कहां से आया है तथा उद्देश्य क्या है।  


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App