कपूर की लीड को आखिर तक नहीं रोक पाई कांग्रेस

By: May 24th, 2019 12:04 am

धर्मशाला   -कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी किशन कपूर ने सभी रिकार्डों को ध्वस्त करते हुए ऐतिहासिक जीत दर्ज की है।   किशन कपूर ने  कांग्रेस प्रत्याशी पवन काजल को 477623 मतों से पराजित किया है। कांगड़ा संसदीय क्षेत्र में कुल 109556 वोट पड़े,  जिनमें से भाजपा प्रत्याशी किशन कपूर को सबसे अधिक 725218 मत मिले, जबकि कांग्रेस के पवन काजल को 247594 मत मिले। काजल दूसरे नंबर पर रहे। जबकि कांगड़ा में तीसरे नंबर पर 11327 वोट नोटा को पड़े। भाजपा व कांग्रेस के बाद अन्य कोई भी प्रत्याशी नोटा से आगे नहीं निकल पाया। किशन कपूर को 71.85 फीसदी वोट हासिल किए, जबकि पवन काजल मात्र को मात्र 24.77 फीसदी वोट ही मिले।  जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त कांगड़ा संदीप कुमार ने  बताया कि कांगड़ा संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार किशन कपूर को  विजयी घोषित कर दिया गया है।  उन्होंने बताया कि कांगड़ा संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार किशन कपूर ने  कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार पवन काजल को 4,77,623 वोटों से पराजित किया। भाजपा के उम्मीदवार किशन कपूर को 7,25,218 तथा कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार पवन काजल को 2,47,595 मत प्राप्त हुए। बहुजन समाजवादी पार्टी के डा. केहर सिंह को 8,866, नवभारत एकता दल के प्रेम चंद विश्वकर्मा को 2,371, स्वाभिमान पार्टी के डा. स्वरूप सिंह राणा को 959, हिमाचल जनक्रांति पार्टी के सुभाष चंद को 970, निर्दलीय उम्मीदवार चंद्रभान (बाबला) को 564, निर्दलीय उम्मीदवार कर्नल नरेंद्र पठानिया को 908, निर्दलीय उम्मीदवार निशा कटोच को 1398, निर्दलीय उम्मीदवार वचन सिंह राणा को 2240 तथा निर्दलीय उम्मीदवार डा.संजीव गुलेरिया को 4573 मत प्राप्त हुए। जबकि 11,327  ने नोटा का प्रयोग किया जबकि 2567 मत रद्द घोशित हुए। लोकसभा के आम चुनाव में कांगड़ा संसदीय क्षेत्र से भाजपा ने रिकार्ड तोड़ जीत हासिल की है। आलम यह रहा कि पालमपुर, फतेहपुर, कांगड़ा और डलहौजी जहां कांग्रेस के विधायक थे, वह भी मोदी की आंधी को नहीं रोक पाए।  पहले ही राउंड से भाजपा प्रत्याशी  ने सभी विधानसभा क्षेत्रों में भारी बढ़त बना ली थी, जो अंतिम राउंड तक लगातार बढ़ती ही रही। 

विस    किशन कूपर   पवन   

चुराह       37172       13754         

चंबा        41195       12672

डलहौजी   37588        9166

भटियात   30775                   8802

नूरपुर       48567       13397

इंदौरा      45900       16380

फतेहपुर   44541       13035

जवाली    47589       18585

ज्वालामुखी  40884     11974

जयसिंहपुर  34727       15076

सुलाह    50274       18814

नगरोटा     42549       19410

कांगड़ा   41053         17470

शाहपुर   47588         11204

धर्मशाला  37286        18601

पालमपुर              34511       15122

बैजनाथ  41934        12012

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App