कमजोर मांग से चांदी 430 रुपए लुढ़की

नई दिल्ली – स्थानीय जेवराती मांग आने से शनिवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 55 रुपए चमककर 32955 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। इस दौरान औद्योगिक ग्राहकी कमजोर पड़ने से चांदी 430 रुपए लुढ़ककर 38170 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, सोना हाजिर शुक्रवार को बढ़त में 1285.75 डालर प्रति औंस पर बंद हुआ। जून का अमरीकी सोना वायदा भी तेजी के साथ 1286.80 डालर प्रति औंस पर रहा। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में चांदी हाजिर तेजी के साथ 14.74 डालर प्रति औंस के भाव बिकी। स्थानीय मांग रहने से सोना स्टैंडर्ड 55 रुपए महंगा होकर 32955 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। सोना बिटुर भी इतनी ही तेजी के साथ 32785 रुपए प्रति दस ग्राम के भाव बिका।