करसोग में 25 को आएंगे सतपाल महाराज

करसोग —आगामी 25 मई को प्रख्यात धर्मगुरु सतपाल महाराज दो दिवसीय करसोग धर्म अध्यात्म सम्मेलन में पहुंच रहे हैं। जिसको लेकर मानव उत्थान सेवा समिति द्वारा जोरदार सवगत तैयारियां शुरू कर दी गई हुई है। धर्म अध्यातम संमेलन दो दिवसीय आयोजित हो रहा है। इस धर्म अध्यात्म सम्मेलन में देश के विभिन्न प्रदेशों से हजारों लोग दूरदराज देवभूमि करसोग पहुंचने जहां शुरू हो चुके हैं वहीं दिल्ली चंडीगढ़ हिमाचल के कई स्थानों से संत महात्मा व साधावियां पहुंच चुकी है। धर्म अध्यात्म सम्मेलन के दौरान सतपाल महाराज 25 मई तथा 26 मई को अध्यात्म ज्ञान की वर्षा करते हुए हजारों लोगों को निहाल करेंगे व इस के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला करसोग के विशाल मैदान में पंडाल का स्थापित किया जाना जारी है। करसोग में पहली दफा इतना बड़ा धर्म अध्यात्म प्रवचन सम्मेलन का आयोजन हो रहा है जिसमें सतपाल जी महाराज तथा अन्य कई प्रदेशों से संत महात्मा पहुंचते हुए धर्म ज्ञान की वर्षा करने वाले हैं। इसी कार्यक्त्रम के दौरान धर्म गुरु सतपाल जी महाराज के कर कमलों द्वारा मानव उत्थान सेवा समिति का करसोग में निर्माण किया गया आश्रम उद्घाटन कार्यक्रम भी रखा गया है। पत्रकार वार्ता के दौरान महात्मा हरी संतोषानंद दिल्ली द्वारा जानकारी दी गई करसोग में ऐसा विशाल कार्यक्रम पहली दफा आयोजित हो रहा है जिसमें देश के विभिन्न प्रदेशों से हजारों लोग जो संस्था से जुड़े हैं वह पहुंचने जारी हैं।