कश्मीर में विस्फोट, दो किशोर घायल

By: May 2nd, 2019 12:02 am

अनंतनाग – कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार को अज्ञात विस्फोटक की चपेट में आकर  दो किशोर घायल हो गए। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी है। सूत्रों ने बताया कि कुलगाम के दामफल हाजिनपोरा में दो लड़कों को एक अज्ञात विस्फोट मिला। स्थानीय निवासियों के अनुसार दोनों लड़के विस्फोटक को खोलने का प्रयास कर रहे  थे  और इस बीच इसमें विस्फोट हो गया जिससे शाहिद और इकबाल नामक दोनों लड़के घायल हो गए। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। इकबाल को बाद में कुलगाम के अस्पताल में रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज करके घटना की जांच शुरू कर दी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App