कांगड़ा लोकसभा क्षेत्र में नोटा तीसरे नंबर पर।

By: May 23rd, 2019 11:49 am

धर्मशाला। कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र की मतगणना के दौरान एक रोचक आंकड़ा सामने आ रहा है। यहां भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशियों के बाद 1462 वोट लेकर नोटा तीसरे स्थान पर कायम है। यानी दोनों मुख्य उम्मीदवारों के बाद अधिकतर मतदाताओं को अन्य प्रत्याशी इतने पसंद नहीं आ रहे हैं। उधर, भाजपा प्रत्याशी किशन कपूर पहले चरण की गिनती में कांग्रेस प्रत्याशी पवन काजल से 28 हजार मतों से आगे हैं। सभी 17 विधानसभा क्षेत्रों के पहले चरण के बाद यह बढ़त मिली है। पहले चरण में कुल 51603 मतों में किशन कपूर को 38833 जबकि पवन काजल को 10896 मत मिले हैं। कांगड़ा चंबा संसदीय क्षेत्र के अन्य प्रत्याशियों में डॉ.केहर सिंह को 429, पीसी विश्वकर्मा को 100, डॉ. स्वरूप राणा को 50, सुभाष चंद को 55, चंद्रभान बाबला को 22, नरेंद्र पठानिया को 69, निशा कटोच को 107, बचन सिंह राणा को 97 व डॉ. संजीव गुलेरिया को 227 मत मिले हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App