कांग्रेस की महंगाई, भाजपा ने भगाई

गगरेट में चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर ने बोला जोरदार हमला

गगरेट -हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने इस कार्यकाल में महंगाई पर लगाम लग कर दिखाई है। अनुराग ठाकुर ने शनिवार को गगरेट विस क्षेत्र के तहत अनुराग ठाकुर ने शनिवार को गगरेट के बढेडा राजपूतां, जाडला कोइडी, टटेहड़ा, मवा सिंधियां, बडोह, अंबोटा, संघनई, घनारी, चलेट, रायपुर, मारवाड़ी, जोह,  दौलपुर, भद्रकाली, गोंदपुर बनेहड़ा, कुनरन, नकड़ोह, भंजाल, मुबारकपुर, अठवां में नुक्कड़ सभाओं को संबांेधित किया। उन्होंने कहा कि पूर्व यूपीए सरकार के कार्यकाल में जो महंगाई दर 12 प्रतिशत थी, उसे अढ़ाई प्रतिशत पर लेकर आए हैं। अनुराग ठाकुर ने कहा कि उनके संसदीय क्षेत्र में भी कोई बड़ा शिक्षण संस्थान नहीं था, लेकिन मोदी सरकार के पांच साल में उन्होंने देहरा में केंद्रीय विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए पग उठाए। जबकि पांच केंद्रीय विद्यालय स्थापित करवाए हैं और छठा केंद्रीय विद्यालय 23 मई के बाद गगरेट में स्थापित होगा। इसकी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने मुबारकपुर-मरवाड़ी सड़क मार्ग के लिए 21 करोड़ रुपए मंजूर करवाए, जबकि गगरेट हमीरपुर रोड को अपग्रेड करवाया। अनुराग ठाकुर ने कहा कि गगरेट विस क्षेत्र को रेल लाइन से जोड़ा गया व दौलतपुर चौक व कुनेरल (चिंतपूर्णी) रेलवे स्टेशन स्थापित कर रेल सेक्शन पर रेल सेवाएं शुरू करवाई। अब यह क्षेत्र रेल लाइन से दौलतपुर चौक से सीधे देश की राजधानी दिल्ली से जुड़ गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी तो महज यहां पर चुनाव लड़ने आते है व उसके बाद गायब हो जाते है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि रामलाल ठाकुर इस क्षेत्र से चौथी बार लोकसभा का चुनाव लड़ रहे है, लेकिन चुनाव के बाद वह कभी क्षेत्रवासियों की सुध लेने नहीं आए। गगरेट विस क्षेत्र के लिए रामलाल ठाकुर की देन क्यां है, उन्हें जनता को बताना चाहिए। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने देश में पांच साल के शासन में हर वर्ग को लाभ पहंुचाया है। गरीब व जरूरतमंद तबके के लिए मोदी सरकार ने योजनाएं बनाकर लागू किया। उन्होंने कहा कि 50 करोड़ लोगों के लिए हर साल पांच लाख रुपए तक का चिकित्सा बीमा कवर प्रदान कर हैल्थ सिक्योरिटी प्रदान की है। जबकि 16 करोड़ युवाओं को मुद्रा ऋण प्रदान कर स्वरोजगार में स्थापित होने में मदद की। अनुराग ठाकुर ने कहा कि इसके अलावा करोड़ांे महिलाओं को गैस चूल्हे, शौचालयों व आवास के निर्माण के अलावा अनेक कल्याणकारी योजनाएं शुरू की गई। किसानों के खाते में हर साल छह हजार रुपए व फसल के उचित दाम प्रदान कर सहायता की गई। नुक्कड़ सभाओं को गगरेट विस क्षेत्र के विधायक राजेश ठाकुर ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के पंाच साल व प्रदेश में भाजपा सरकार के 16 माह के शासन में क्षेत्र में विकास को नई गति प्रदान की गई है। इस अवसर पर गगरेट भाजपा मंडलाध्यक्ष राममूर्ति शर्मा, महासचिव संदेश डोगरा, महासचिव नरेश जसवाल, डा. शाम वर्मा, रमन जसवाल, रोमी ठाकुर, निर्भय सिंह, जसवाल रोमी, राजीव कालिया, अजय ठाकुर, ऋषि ठाकुर, राकेश जसवाल व अन्य नेता उपस्थित थे।