कांग्रेस ने उतारे 40 स्टार प्रचारक

चंडीगढ़-लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पंजाब में 13 सीटों और केंद्र शासित चंडीगढ़ लोकसभा सीट पर 19 मई को मतदान होना है। कांग्रेस पार्टी ने पंजाब और चंडीगढ़ के लिए अपने स्टार प्रचारकों के नामों का ऐलान कर दिया है। यहां पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ-साथ सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह, कैप्टन अमरिंदर सिंह, अहमद पटेल, राज बब्बर, नवजोत सिंह सिद्धू, उदित राज, भूपेंद्र सिंह हुड्डा, शीला दीक्षित, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत समेत कुल 40 दिग्गजों को प्रचार का जिम्मा सौंपा गया है। इनके इतर, प्रताप बाजवा, शमसेर सिंह डुल्लो, मनीष तिवारी, राजेंद्र कौर भट्टल, ब्रह्म मोहिंदरा, तृप्त बाजवा, मनप्रीत सिंह बादल, नवजोत सिंह सिद्धू, विजय इंदर सिंगला, बलबीर सिंह सिद्धू, गुरप्रीत सिंह कांगड़, चरणजीत सिंह चन्नी, अरुणा चौधरी, रजिया सुलताना, सुंदर शाम अरोड़ा, चौधरी लाल सिंह, कुलजीत नागरा, गुरुकीरत सिंह कोटली, उदित राज, जयवीर शेरगिल भी कांग्रेस के पक्ष में चुनावी मैदान को मजबूत करने के लिए प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने को उतरेंगे।