कांग्रेस प्रत्याशियों पर भारी पड़ी थी मोदी लहर

By: May 14th, 2019 12:02 am

2014 के लोकसभा चुनावों में किसी भी हलके में नहीं मिली थी बढ़त

 धर्मशाला    —कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के पिछले लोकसभा चुनाव को देखें, तो मोदी लहर का प्रभाव इतना अधिक था कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार सत्ता में होने के बावजूद चंद्र कुमार सभी हलकों में पिछड़ गए थे। आलम यह था कि वह अपने गृह क्षेत्र में भी भाजपा की बढ़त को नहीं रोक पाए थे। हालांकि अधिकतर विस क्षेत्रों में कांग्रेस के मंत्री व विधायकों का कब्जा था। इस बार प्रदेश में भाजपा की सत्ता है, तो बीजेपी के मंत्रियों व विधायकों की परीक्षा है। अब देखना यह होगा कि इस बार भी मोदी लहर है या फिर एंटी इन्कमवेंसी का फेक्टर काम करेगा। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनावों में भाजपा प्रत्याशी शांता कुमार करीब एक लाख 70  हजार मतों से जीते थे। कांगड़ा-चंबा संसदीय सीट के तहत 17 विधानसभा क्षेत्र हैं। इन विस क्षेत्रों के मौजूदा हाल देखें, तो कांगड़ा जिला के तीन विधानसभा क्षेत्रों में कांगे्रस के विधायक हैं और चंबा में एक सीट पर कांग्रेस का कब्जा है, जबकि अन्य सभी पर बीजेपी का कब्जा है। बावजूद इसके विस चुनावों में मात खा चुके कांग्रेस विधायक लोकसभा चुनावों के बहाने फिर से अपने-अपने विस क्षेत्रों में परफार्मेंस दिखाने को पसीना बहा रहे हैं। भाजपा ने अपनी स्थिति बनाए रखने को जोर लगाया है।

पिछली बार बैजनाथ से सबसे अधिक लीड

वर्ष 2014 के लोकसभा चुनावों में बीजेपी को बैजनाथ विस क्षेत्र से सर्वाधिक 14555 वोट की लीड मिली थी। इसके अलावा दूसरे नंबर पर कांगड़ा विस क्षेत्र से 14319 और तीसरे नंबर पर शाहपुर विस क्षेत्र से 14251 मतों की बढ़त मिली थी। उस दौरान भाजपा प्रत्याशी शांता कुमार ने चंद्र कुमार के गृह विस क्षेत्र जवाली से भी 1650 वोट की लीड ली थी। शांता ने चुराह से 2541, चंबा से 9575, डलहौजी से 8548, भटियात से 10725, नुरपर से 12427, इंदौरा से 8579, फतेहपुर से 9899, ज्वालामुखी से 13152, जयसिंहपुर से 6365, सुलाह से 12798, नगरोटा से 10564, धर्मशाला से 8092 और पालमपुर से 11426 मतों की लीड ली थी। 

2014 में इतने वोट

विस क्षेत्र  भाजपा    कांग्रेस

चुराह      21365   8824

चंबा       25519   15944

डलहौजी  22376   13828

भटियात   25408   14683

नूरपुर      29829   17402

इंदौरा      27442    18863

फतेहपुर   25234    15335

जवाली    27820   26170

ज्वालामुखी            27096   13944

जयसिंहपुर            23366   17001

सुलाह     33832    21034 

नगरोटा    28062   17498 

कांगड़ा    27793   13474

शाहपुर    28955   14704

धर्मशाला  26329   18237

पालमपुर  26235   14804

बैजनाथ   28499   13944

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App