कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार को गांधी परिवार जिम्मेदार

By: May 15th, 2019 12:02 am

 शिमला —प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार के समय घोटालों का विश्व रिकार्ड बनाने के लिए गांधी परिवार ही जिम्मेदार था। उस दौरान टू-जी, कॉमनवैल्थ, कोयला घोटाला जैसे लाखों करोड़ के घोटाले हुए थे। तब प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का कसूर सिर्फ भ्रष्टाचार का खेल देखना भर था। जनता ने कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार से तंग आकर ही नरेंद्र मोदी जैसा प्रधानमंत्री चुना था। जमानत पर छूटे राहुल गांधी और उनकी पार्टी को जनता इस बार भी नकार देगी। सत्ती ने कहा कि सोनिया गांधी की सरपरस्ती में 10 साल चली मनमोहन सिंह सरकार ने लाखों करोड़ रुपए का भ्रष्टाचार किया। इसमें एक लाख 76 हजार करोड़ रुपए का तो सिर्फ कोयला घोटाला ही था। उधर, टू-जी घोटाले में भी अभूतपूर्व रिकार्ड बनया। नेशनल हेरॉल्ड और एसोसिएटेड जर्नल्स के हजारों करोड़ के घपले में गांधी परिवार जमानत पर छूट कर अदालतों के चक्कर काट रहा है। उन्होंने कहा कि हैरानी की बात यह है कि सिर से पैर तक भ्रष्टाचार में डूबा यह परिवार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईमानदारी पर उंगली उठा रहा हैं, जबकि राहुल गांधी को देश से माफी मांगनी चाहिए। नेहरू से लेकर मनमोहन सिंह तक की कांग्रेस सरकारों ने घोटालों में रिकार्ड बनाए हैं।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App