कार्यकर्ताओं संग नाचे जिला भाजपा अध्यक्ष

By: May 25th, 2019 12:10 am

सलूणी। लोकसभा चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत के बीच हिमाचल की कांगड़ा संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी को डलहौजी हल्के से मिले रिकार्ड तोड़ मतों की खुशी में शुक्त्रवार को सलूणी में जिला भाजपा अध्यक्ष डीएस ठाकुर ने कार्यकर्ताओं संग जीत का जश्न मनाया। शुक्त्रवार सवेरे डीएस ठाकुर के सलूणी पहंुचने पर कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं से लादकर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान डीएस ठाकुर ने कार्यकर्ताओं संग डांस भी किया। डीएस ठाकुर ने भाजपा प्रत्याशी किशन कपूर को रिकार्ड तोड़ मतों की जीत दिलवाने के लिए कार्यकर्ताओं व लोगों का तहेदिल से आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि डलहौजी हल्के के विकास में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। और जल्द ही मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर हल्के का दौरा कर लोगों की सौगातें प्रदान करेंगें। इस दौरान भाजपा मंडल पदाधिकारियों के अलावा सैंकडों की तादाद में कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App