कुटलैहड़ के हर बूथ से कांग्रेस का सफाया

By: May 24th, 2019 12:05 am

बंगाणा। कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर को जिला में सबसे अधिक लीड दिलाई है। कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के हर बूथ पर कांग्रेस का सफाया हुआ है। हर बूथ पर अनुराग ठाकुर को रिकार्ड तोड़ बढ़त मिली है। जबकि कांग्रेस प्रत्याशी रामलाल ठाकुर को कुटलैहड़ क्षेत्र के हर बूथ पर हार का सामना करना पड़ा है। कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में अनुराग ठाकुर को जिला भर में सर्वाधिक 27227 मतों की लीड मिली है। कुटलैहड़ विस क्षेत्र में कुल 61594 मत पड़े। इसमें से कुटलैहड़ विस क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी को 43672 वोट पड़े हैं। जबकि कांग्रेस प्रत्याशी को 16445 मत हासिल हुए हैं। इसके अलावा क्षेत्र में 558 मतदाताओं ने नोटा का बटन दबाया है। भाजपा प्रत्याशी को मिली बढ़त से कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में भाजपा में खुशी की लहर है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस मौका पर विजयी जलूस निकाला।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App