कुलदीप सिंह राठौर बोले, केंद्र की सरकार ने सिर्फ पांच साल चलाए जुमले

By: May 2nd, 2019 12:04 am

पांवटा साहिब -देश में परिवर्तन की लहर चल रही है, जिस तरह वोट प्रतिशत बढ़ रहा है वो परिवर्तन के संकेत हैं। केंद्र सरकार के खिलाफ लोगों में रोष है। यह बात पांवटा साहिब में कांग्रेस ओबीसी सेल के जिला स्तरीय सम्मेलन में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कही। उन्होंने कहा कि केंद्र की सरकार ने पांच साल तक सिर्फ जुमले चलाए। धरात्तल पर कोई काम नहीं किया। जनता महंगाई और बेरोजगारी से त्रस्त है। उन्होंने स्थानीय नेताओं को साफतौर कहा कि चुनाव के बाद हर पदाधिकारी के कार्य की समीक्षा होगी। सभी अपनी जिम्मेदारी लें। दूरियों को खत्म करना है। पदाधिकारी को अपने बूथ में लीड सुनिश्चित करनी होगी। उन्होंने कहा कि सुखराम चौधरी बड़े नेता नहीं हमारे लोगों की गुटबाजी उनको फायदा दे रही है, लेकिन अब नहीं देना। ओबीसी सेल के प्रदेश अध्यक्ष दिलावर सिंह ने कहा कि कुलदीप राठौर के अध्यक्ष बनने के बाद पार्टी मजबूत हुई है। उन्होंने कहा कि सेल के तीन सम्मेलन किए जा चुके हैं। ऊना, सोलन और अब सिरमौर के सम्मेलन हुए हैं। पांवटा साहिब के पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष ने बहुत कम समय में संगठन को ओर अधिक मजबूत किया है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने हमेशा झूठे वादे किए। भाजपा आज अपने  वादे पर नहीं बल्कि सेना के कंधे पर वोट मांग रहे हैं। इस मौके पर ओबीसी सेल के प्रदेश अध्यक्ष दिलावर सिंह, नरेश चौहान प्रभारी सिरमौर, जिला अध्यक्ष अजय सोलंकी, कंवर अजय बहादुर सिंह, पूर्व किरनेश जंग, प्रदेश सचिव अनिंद्र सिंह नौटी, युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मनीष ठाकुर, सतविंद्र सिंह बिट्टू, ओंकार सिंह, हरप्रीत सिंह रतन, तपेंद्र सैणी, संदीप बत्रा, चैन सिंह, अश्वनी शर्मा, चंद्रजोत सिंह ढिल्लो, राजेंद्र, रतन , लाल सिंह चौहान, आशा शर्मा, नसीमा बेगम, शमशेर, दाता राम, सुरजीत सिंह, सरदार अवतार, सुषमा ठाकुर, विजेता, गीता राम, निशिकांत, कविता, उपमा, ओपी, कमलजीत, असगर, महेश  आदि मौजूद रहे।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App