गर्मी का सितम

By: May 31st, 2019 12:05 am

चंबा —दिन के समय खिल रही प्रचंड धूप से पहाड़ी जिला चंबा में एक दिन में ही पारे को दो डिग्री सेलिसयस तक का गोता लगा है। बुधवार का चंबा का तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था, लेकिन इसके एक दिन बाद ही गुरूवार को चंबा का अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। चंबा सहित इसके अन्य क्षेत्रों में चिलचिलाती धूप में पड़ रही लू बरसाने वाली गर्मी से लोगों को कहीं भी सुकून नहीं मिल रहा है। नदी नालों एवं स्विमिंग पूलों में डुबकी लगाने पर कुछ समय सुकून के बाद फिर से वहीं स्थिति बन रही है। किसान बागवान दिन के समय खेतों के कार्यों को छोड़ घरों में आराम फर्माने लगे हैं। स्कूली छात्रों के अलावा मजदूर एवं कर्मचारी गंतव्य जाने के लिए मोटर गाडि़यों का सहारा लेने लगे हैं। जिससे सड़कांे के अलावा पगड़डियों भी वीरान होने लगी है। वहीं एमरजैंसी कार्योंे के लिए पैदल निकले लोग भी मार्ग में पेड़ सहित अन्य तरह की छांव में कुछ पल के लिए रूक कर खुद को आराम दे रहे हैं। बाजारों में भी दिनभर ठंडी वस्तुओं की डिमांड बढ़ रही है। उधर मौसम विशेषज्ञों की माने तो शुक्रवार को भी चंबा सहित इसके लगते अन्य क्षेत्रों मेें प्रचंड धूप खिलने की संभावना है। वहीं फर्स्ट जून के बाद अंबर से राहत बरसने के आसार हैं। दिन के समय खिल रही प्रचंड धूप से पहाड़ी जिला चंबा में एक दिन में ही पारे को दो डिग्री सेलिसयस तक का गोता लगा है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App