गर्मी के साथ जंगलों में बढ़ी आग की घटनाएं

By: May 30th, 2019 12:01 am

शिमला – प्रदेश में गर्मी बढ़ने के साथ ही जंगलों में आग लगने की घटनाएं भी बढ़ने लगी है। प्राप्त  जानकारी के मुताबिक बुधवार तक आग लगने की 212 घटनाएं सामने आई है। जिसमें लगभग करीब नौ सौ हेक्टेयर वन भूमि आग की चपेट में आ चुकी है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक हिमाचल प्रदेश में फोरेस्ट फायर की सबसे अधिक घटनाएं धर्मशाला वन मंडल के तहत हो रही हैं, जहां अभी तक 60 बार आग लग चुकी है।  मंडी व नाहन क्षेत्र में लगभग 25-30, बिलासपुर व सोलन में 20-25 और रामपुर वन क्षेत्र के तहत भी 23 से अधिक आग की घटनाएं हो चुकी हैं।  शिमला, हमीरपुर व चंबा की तरफ भी गर्मियों में जंगली आग की घटनाएं बढ़ रही हैं। इन मामलों में लगभग 12 लाख  के नुकसान का आंकलन किया जा चुका है।  विभाग ने सूचना के आदान-प्रदान के लिए राज्य आपदा प्रबंधन बोर्ड के साथ मिलकर प्रदेश व जिला स्तर पर दो टोल फ्री दूरभाष नंबर जारी किए हैं। राज्य स्तर पर यह 1077 है, जबकि सभी जिलों को 1070 दूरभाष नंबर दिया गया है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App