गर्मी बढ़ी, फिर छूटने लगे हिमाचल के पसीने

By: May 28th, 2019 12:04 am

प्रदेश भर में तेज धूप से चढ़ा तापमान, ऊना का पारा 40 डिग्री के पार

शिमला  —हिमाचल प्रदेश में सूरज की किरणें फिर से आग उगलने लगी है। धूप खिलने से मैदानी इलाकों में फिर भीषण गर्मी पड़ने लगी है। खासतौर पर ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, सुंदरनगर व नाहन में गर्मी ने लोगों ने पसीने छुड़ा दिए हैं। प्रचंड गर्मी के चलते दिन के समय लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। राज्य के पहाड़ी इलाकों में भी तपिश बढ़ने से जनता बेहाल है। प्रदेश में सोमवार को मौसम साफ बना रहा। इससे ऊना का पारा फिर से 40 डिग्री से पार हो गया है। इसके अलावा कांगड़ा, बिलासपुर, हमीरपुर और सुंदरनगर में भी तापमान 36 डिग्री से अधिक रिकार्ड किया गया। धर्मशाला, ऊना, नाहन, सोलन के तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हुई है, जबकि शेष  हिमाचल के तापमान में एक डिग्री सेल्सियस तक का उछाल आया है। वहीं, न्यूनतम तापमान में एक से तीन डिग्री का उछाल आया है। मौसम विभाग के निदेशक डा. मनमोहन सिंह ने बताया कि राज्य में 31 मई तक मौसम साफ बना रहेगा। इससे तापमान में बढ़ोतरी होगी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App