गांधी वनीता आश्रम की छात्राओं ने घूमा केएमवी

By: May 15th, 2019 12:01 am

जालंधर। भारत की विरासत संस्था कन्या महाविद्यालय आटोनॉमस कालेज, जालंधर में गांधी वनीता आश्रम की 50 से अधिक छात्राओं ने भ्रमण किया। आमंत्रित छात्राओं को संबोधित करते हुए कालेज प्राचार्या प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए उद्देशय निर्धारित करना चाहिए और उन उद्देशयों को पूरा करने के लिए भरसक प्रयास करने चाहिए। इस दौरान उन्होंने छात्राओं के साथ विचारों का आदान-प्रदान करते हुए उनकी रुचियों के बारे में जाना और कहा कि उनके सपनों को उड़ान देने में केएमवी उनका सही मार्गदर्शन और मदद करेगा। छात्राओं ने इस दौरान डांस, म्यूजिक और अपनी रुचि के अनुसार कई गेम्स में भी भाग लिया। इस उद्देशयपूर्ण भ्रमण को आयोजित करने के लिए कालेज प्राचार्या ने डा. मधुमीत, डीन स्टूडेंट वेल्फेयर आशिमा साहनी, डा. सोनिक भाटिया, आनंद प्रभा, डा. अनुशोभा, मैनी और डा. राधिका के प्रयासों की सराहना की।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App