गुप्ता ने राठौर को भेजा रिजाइन

By: May 26th, 2019 12:06 am

दाड़लाघाट —लोकसभा चुनाव में शिमला संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रहे रिटायर्ड कर्नल धनीराम शांडिल की हार से आहत होकर ब्लॉक कांग्रेस अर्की के उपाध्यक्ष एवं पूर्व मीडिया प्रभारी अनिल गुप्ता ने नैतिकता के आधार पर अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। अनिल गुप्ता ने अपना इस्तीफा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर को भेजा है। अपने इस्तीफे में गुप्ता ने लिखा है कि वह पार्टी के सच्चे सिपाही हैं तथा सदस्य के रूप में संगठन का काम करेंगे। लोकसभा चुनाव में हिमाचल प्रदेश की चारों लोकसभा सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों ने प्रचंड बहुमत के साथ जीत दर्ज की है। लोकसभा चुनाव परिणामों ने कांग्रेस को बुरी तरह से झकझोर कर रख दिया है। शिमला संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी कर्नल धनीराम शांडिल को अर्की विस क्षेत्र से लीड न मिलने तथा चुनाव में मिली हार से आहत होकर ब्लॉक कांग्रेस अर्की के उपाध्यक्ष एवं पूर्व मीडिया प्रभारी अनिल गुप्ता ने नैतिकता के आधार पर अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर को भेजे इस्तीफे में अनिल गुप्ता ने कहा कि चुनाव में पार्टी प्रत्याशी को हर बूथ से लीड दिलाने के लिए उन्होंने काफी प्रयत्न किया, लेकिन इसमें उन्हें सफलता नहीं मिल पाई है। अर्की विस क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी को लीड न मिल पाने तथा चुनाव में उनके हार जाने से यह काफी आहत हुए हैं। यही वजह है कि उन्होंने नैतिकता के आधार पर ब्लॉक कांग्रेस अर्की के उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया है। इस बारे में अनिल गुप्ता से दूरभाष पर संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि चुनाव परिणाम से आहत होकर उन्होंने उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया है तथा यह इस्तीफा उन्होंने पार्टी प्रदेशाध्यक्ष को भेजा है। उन्होंने कहा कि वह पार्टी के सच्चे सिपाही हैं तथा अब कार्यकर्ता के रूप में संगठन में कार्य करेंगे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App