चंडीगढ़ में मोदी मैजिक, किरण खेर विजयी

By: May 24th, 2019 12:02 am

चंडीगढ़ -देश के लोकसभा चुनाव के नतीजें आ गए हैं, जिसमें मोदी लहर एक बार फिर देखने को मिली है। अगर बात करें देश की वीआईपी सीट चंडीगढ़ की तो यहां से बीजेपी प्रत्याशी किरण खेर ने जीत हासिल की है। बता दें कि किरण खेर चंडीगढ़ की मौजूदा सांसद हैं और वह अब दोबारा से इस सीट पर काबिज होंगी। लोकसभा की प्रतिष्ठित चंडीगढ़ लोकसभा सीट से भाजपा की वर्तमान सांसद किरण खेर की लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई है। इस सीट से शहर का तीन बार बतौर सांसद प्रतिनिधित्व करने वाले पवन कुमार बंसल की ओर से इस बार खेर का नाकामियों को कैश करवाने के लिए किया गया संघर्ष बेअसर साबित हुआ है। जैसे ही वोटों की गिनती के उपरांत किरण खेर की जीत की घोषण हुई शहर में भाजप समर्थकों में जोश देखने लायक था। सेक्टर 33 स्थित भाजपा के प्रदेश कार्यालयके बाहर ढोल की थाप पर भंगड़े डाले गए और पारित की जीत को लेकर लड्डू बांटे गए।  उधर कांग्रेस प्रत्याशी पवन कुमार बंसल को हार का सामना करना पड़ा है हालांकि दोनों प्रत्याशियों में काटें के टक्कर रही लेकिन इस टक्कर में किरण खेर आगे निकल गईं। किरण खेर की झोली में 230967 और बंसल की झोली में 184117 वोट पड़े। वहीं, आप पार्टी के हरमोहन धवन 13767 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर रहे। किरण ने बंसल को 46850 वोटों से हराया। चंडीगढ़ सीट पर सबसे पहले 1967 में हुए चुनाव में भारतीय जनसंघ के चांद गोयल ने जीत हासिल की थी। उसके बाद से अधिकतर समय इस सीट पर कांग्रेस का ही कब्जा रहा है। कांग्रस के पवन बंसल 1991, 1999, 2004 और 2009 में इस सीट पर जीत का परचम लहराया था। 2014 में भाजपा की किरण खेर ने पवन बंसल को हराया था।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App