चारों सीटें जीतने पर सीएम जयराम ठाकुर को दी बधाई

बीबीएन—सोलन जिला में दमदार प्रदर्शन के बाद शुक्रवार को भाजपा जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक नालागढ़ केएल ठाकुर ने सीएम जयराम ठाकुर से मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ दून के विधायक परमजीत सिंह पम्मी, पूर्व विधायक दून विनोद चंदेल व मंडल अध्यक्ष दून भाजपा बलबीर ठाकुर भी उपस्थित रहे। जिलाध्यक्ष केएल ठाकुर ने सोलन जिला में भाजपा को मिली लीड का ब्यौरा, जहां मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को दिया, वहीं नालागढ़ से मिली भाजपा को प्रदेश में टॉप लीड की भी जानकारी दी, जिस पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने, जहां जिलाध्यक्ष केएल ठाकुर की नालागढ़ से मिली रिकॉर्डतोड़ जीत पर पीठ थपथपाई वहीं सोलन जिला में भाजपा के शानदार प्रदर्शन उन्हें बधाई भी दी। जयराम ठाकुर ने इस दौरान कहा कि नालागढ़ ने तो चमत्कार ही कर दिया, वहीं सीएम जयराम ठाकुर ने विधायक परमजीत सिंह पम्मी को भी शाबाशी दी और कहा कि दून ने 20 हजार की लीड का वादा किया और उससे अधिक वोट भाजपा को मिले। इस दौरान सीएम जयराम ठाकुर ने दून व नालागढ़ की जनता का आभार भी प्रकट किया। उन्होंने कहा कि दून ने, जहां 80 फीसदी मतदान किया वहीं नालागढ़ ने प्रदेश में टॉपर रहकर भाजपा पर कृपा बरसाई, जिसके लिए पूरी भाजपा जनता की आभारी रहेगी। इस मौके पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री राजीव सहजल, भाजपा जिलाध्यक्ष केएल ठाकुर के साथ दून विधायक परमजीत सिंह , पूर्व विधायक दून विनोद चंदेल, मंडल अध्यक्ष बलबीर ठाकुर, जलप्रबंधन बोर्ड के उपाध्यक्ष दर्शन सिंह सैणी, गौसेवा आयोग के उपाध्यक्ष अशोक शर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डा. श्रीकांत शर्मा, मेला राम चंदेल, नगर परिषद बद्दी के चेयरमैन नरेंद्र दीपा, प्रदीप टीनू व अन्य उपस्थित रहे।