चीन के दो सैन्य अधिकारी संयुक्त राष्ट्र शांति पुरस्कार से सम्मानित

By: May 25th, 2019 11:22 am

 

चीन के दो सैन्य अधिकारी संयुक्त राष्ट्र शांति पुरस्कार से सम्मानित

संयुक्त राष्ट्र, 25 मई (शिन्हुआ) संयुक्त राष्ट्र के शांति प्रयासों में योगदान के लिए चीन के दो सैन्य अधिकारियों तथा 28 अन्य लोगों को संयुक्त राष्ट्र शांति सेना पदक से शुक्रवार को सम्मानित किया गया। संयुक्त राष्ट्र के शांति अभियान में काम कर रहे चीन के कर्नल झांग किमन और लेफ्टिनेंट कर्नल दुआनमु डोंगलिन को जनरल जीन पियरे लैक्रोक्स ने शांति पदक से सम्मानित किया गया। पुरस्कार ग्रहण करने के बाद श्री झांग ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र के शांति अभियानों में सक्रिय रूप से भाग लेना एक नया एेतिहासिक मिशन और कार्य है। उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र में एक अधिकारी के रूप में काम करते हुए मुझे गर्व महसूस होता है।संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों के अंतर्राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर शुक्रवार को इन सैनिकों को सम्मानित किया गया। श्री लैक्रिक्स ने पुरस्कार समारोह के बाद संवाददाताओं से कहा, “हम उन्हें उनकी सेवाओं के लिए धन्यवाद देते हैं। शांति व्यवस्था बहुत ही अच्छा कार्य है और उनके उत्कृष्ट कार्यो के लिए हम उनके आभारी हैं।”संयुक्त राष्ट्र महासभा ने संयुक्त राष्ट्र के शांति सैनिकों का अंतर्राष्ट्रीय दिवस 2002 में स्थापना की थी। इसका उद्देश्य अभियानों में मारे गये शांति सैनिकों को श्रद्धांजलि देना और उसके उत्कृष्ट कार्यो के उन्हें सम्मानित करना है।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App