चीन के शंघाई में दीवार ढहने से 10 लोगों की मौत

By: May 17th, 2019 10:55 am

 

चीन के शंघाई में दीवार ढहने से 10 लोगों की मौत

चीन के शंघाई में एक कारखाने की दीवार ढहने से 10 लोगों की मौत हो गई जबकि 15 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया। स्थानीय अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि दुर्घटनावश दीवार ढहने से 25 लोग उसके मलबे में दब गये जिन्हें बाद में अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से 10 लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। यह हादसा गुरुवार को शंघाई के चांगनिंग जिले के झावहुआ रोड पर उस समय हुआ जब कारखाना भवन को ध्वस्त किया जा रहा था।  घटना के कारणों की जांच की जा रही है। 

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App