चीन में नाव दुर्घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर 13 हुई

By: May 27th, 2019 10:37 am

 

चीन में नाव दुर्घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर 13 हुई

चीन के गुईझोऊ प्रांत में हुई नाव दुर्घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर 13 हो गयी है।स्थानीय अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। जेनफेंग काउंटी सरकार ने कहा कि दक्षिण चीन के गुईझाऊ प्रांत में गुरुवार को बीपन नदी में एक नाव डूब गयी थी जिसमें 29 लोग सवार थे। जिसमें से 16 लोगों को बचा लिया गया था। नदी से सभी शवों को निकाल लिया गया है।नाव के मालिक को पुलिस ने पकड़ लिया है जो नाव दुर्घटना में जीवित बचे हुए लोगों में से एक है। मामले की अभी भी जांच चल रही है। नाव को कृषि के लिए इस्तेमाल किया जाता है। प्रांतीय सरकार ने शुक्रवार को जल यातायात सुरक्षा की जांच के आदेश दिये हैं। निरीक्षण के लिए यात्री-जल मार्ग, घाट, बंदरगाह, गोदी और जल से संबंधित पर्यटन आकर्षण केन्द्रों पर ध्यान केंद्रित किया गया।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App