चुनावी ड्यूटी पर जाएंगी निगम की एक हजार बसें

By: May 11th, 2019 12:01 am

शिमला – लोकसभा चुनाव ड्यूटी में एचआरटीसी की एक हजार से अधिक बसें जाएंगी। निगम प्रबंधन ने इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं। हालांकि निगम का दावा है कि एक हजार से अधिक बसें चुनावी ड्यूटी पर जाने से बस रूट प्रभावित नहीं होंगे। चुनावी ड्यूटी के लिए भेजी जा रही बसें कर्मचारियों को पोलिंग स्टेशन छोड़ने के बाद अपने-अपने रूटों के लिए रवाना हो जाएंगी। भले ही निगम प्रबंधन रूट प्रभावित न होने का दावा कर रहा हो, बावजूद इसके इतनी बसों के चुनावी ड्यूटी पर होने से रूट प्रभावित होने की आशंका तो बनी ही हुई है। एचआरटीसी द्वारा चुनावी डयूटी के लिए तैयार किए गए शेड्यूल के मुताबिक शिमला डिवीजन से सबसे अधिक बसें भेजी जा रही हैं। शिमला डिवीजन से 474 बसें चुनावी ड्यूटी पर मौजूद रहेंगी। इसके अलावा धर्मशाला-पठानकोट और मंडी डिवीजनों से 300-300 बसें चुनाव डयूटी पर रहेंगी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App