चुनावों में 78 बसें, कई रूट होंगे ठप

By: May 17th, 2019 12:05 am

नाहन—लोकतंत्र के पर्व चुनावों को सफलता पूर्वक निपटाने के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम तैयार हो गया है। वहीं शुक्रवार को जिला सिरमौर में पोलिंग पर्टियों को गतंव्य तक पहंुचाने के लिए पथ परिवहन निगम नाहन डिपो की 78 बसों को लगाया गया है। जिसके चलते आम रूट को बहाल करने की भी जिम्मेदारी एचआरटीसी की होगी। जिला सिरमौर मे सबसे अधिक बसों को उपमंडल संगडाह मे रखा गया है। यहां 24 बसें निगम की पोलिंग पाटियों को गतंव्य तक पहुंचाएगी। जबकि राजगढ में 10 बसे नाहन डिपो तथा नौ बसें सोलन डिपों की सेवाएं देगी। नाहन मंडल मंे 16 बसों के माध्यम से पोलिंग पाटियां को डिपार्चर किया जाएगा। शिलाई मंे भी 16 बसों के माध्यम से चुनाव ड्यूटी स्थान पर कर्मचारी पहुंचेंगे। आरएम नाहन डिपो रशीद महोम्मद शेख ने बताया कि लोकतंत्र के पर्व को सफलतापूर्वक संचालन के लिए एचआरटीसी का भी अहम योगदान है। जिसके लिए 17 ओर 19 मई को निगम की 78 बसों के माध्यम से पोलिंग पार्टियों को गंतव्य स्थानों तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व भी चार मई से निगम की बसें चुनावी ड्यूटी में लगी फोर्स को पहुंचाने के लिए लगी हुई है। जिन्हंे चंडीगढ़, अंबाला, मनाली तक छोड़ा और लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि लंबे रूट वाली बसों पर रूट प्रभावित होने का असर न हो इसके लिए प्रबंध किए जा रहे है। जबकि यदि प्रशासन समय पर पोलिंग पार्टियों को डिपार्चर करता है तो रूट पर भी बसों को भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि निगम के कर्मचारियों को रात-दिन ड्यूटी के लिए कहा गया है। बहरहाल 17 और 19 मई को निगम की 78 बसेां के माध्यम से चुनावी ड्यूटी कर्मचारियों को पहुंचाया जा रहा है। जिससे रुटीन के रूट भी प्रभावित होंगे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App