चुनाव के बाद पहली बार पेट्रोल डीजल सस्ता

By: May 31st, 2019 12:04 am

नई दिल्ली – दिल्ली में पेट्रोल और डीजल के दाम गुरुवार को छह-छह पैसे कम हुए। गत 19 मई को आम चुनाव के लिए मतदान समाप्त होने के बाद दोनों ईंधनों के दाम में यह पहली गिरावट है। देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कारपोरेशन से प्राप्त जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को पेट्रोल छह पैसे सस्ता होकर 71.80 रुपए प्रति लीटर बिका। डीजल भी इतनी ही गिरावट के बाद 66.63 रुपए प्रति लीटर पर आ गया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App