चुनाव प्रचार के लिए मांगे सुझाव

By: May 2nd, 2019 12:04 am

जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में कार्यकर्ताओं के साथ बनाई रणनीति

बिलासपुर -जिला कांग्रेस कमेटी की समन्वय कमेटी की बैठक इंदिरा भवन बिलासपुर में आयोजित हुई। बैठक समन्वय कमेटी के अध्यक्ष विकास ठाकुर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इसमें समन्वय कमेटी के सदस्य तेजस्वी शर्मा शामिल हुए।  बैठक में कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों ने बिलासपुर में पार्टी का प्रचार-प्रसार कार्य कैसे हो, इस पर गहन विचार-विमर्श किया व विभिन्न सदस्यों ने इसमें भाग लिया व अपने-अपने सुझाव दिए। सभा को संबोधित करते हुए विकास ठाकुर ने कहा कि सांसद अनुराग ठाकुर लोकसभा में भाखड़ा विस्थापितों की समस्याओं को हल करने के बारे में मुद्दे उठाने में असफल रहे हैं। विकास ठाकुर ने कहा कि उनके कार्यकाल में भानुपल्ली-बिलासपुर-बैरी रेलवे लाइन पर जमीनी तौर पर कोई काम नहीं हुआ व गत डेढ़ वर्ष से फोरलेन का काम भी बंद है। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी चरम सीमा पर है और गरीब आदमी का जीवन यापन मुश्किल हो रहा है। विकास ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार लोगों की समस्याओं का हल करने की बजाय उनका ध्यान भटका रही है और सच्चाई जनता से छिपा रही है।  बैठक में पूर्व विधायक तिलक राज शर्मा, बाबू राम गौतम, जिला पार्षद सावित्री गौतम, नगर परिषद बिलासपुर की अध्यक्ष सोमा देवी, पार्षद मनोज पिल्लई, नंद लाल राही, नवीन वर्मा, शालिनी देवी, जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष राजेंद्र पाल ठाकुर, अजय चंदेल, प्रवीण शर्मा, महासचिव गोपाल शर्मा, हेमराज ठाकुर, सचिव दीपक पाटिल, दिवेश चंदेल, शहरी कांग्रेस के अध्यक्ष राजकुमार टाडू, कमलेंद्र कश्यप, पूर्व पार्षद रछपाल, सोमा देवी, मस्त राम वर्मा व अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App