जबेहड़ से बाबा भर्तृहरि मंदिर तक खर्च होंगे पांच लाख

अंब। जबेहड़ से बाबा भर्तृहरि मंदिर तक बनने वाले मार्ग पर पांच लाख का खर्च होगा। वहीं, गांव टंडिखर से खुवाडि़यां पट्टियां मार्ग पर बनने वाली पुलिया पर एक लाख पच्चीस हजार रुपए का व्यय किया जाएगा। यह बात विधायक बलबीर सिंह ने यहां आयोजित भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान कहीं।  इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष शाम मिन्हास, मंडल महामंत्री महेश मैहता, जिला अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष वशीर मोहम्मद, लोक निर्माण विभाग के एसडीओ एचजी कौशल, ग्राम पंचायतों के प्रधान संतोष कुमारी, सुरेंद्र कुमार, गुरदेव सिंह, ग्राम केंद्र प्रमुख कुलदीप सिंह, विशन देव, बूथ अध्यक्ष राज कुमार छंगण, शेर सिंह, अमरनाथ, किशोर कुमार, दलेल सिंह, सुभाष मेहता, सूबेदार बलवीर सिंह, राज कुमार, पद्मदेव व अनुसूचित जाति मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष तथा बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।