जब मुंबई इंडियंस ने उठाई IPL की पहली ट्रॉफी और कप्तान रोहित शर्मा ने रचा इतिहास

By: May 26th, 2019 1:59 pm

नई दिल्ली – आइपीएल 2019 के बाद इस लीग की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस बन गई। लेकिन, मुंबई इंडियंस आइपीएल के पहले 5 सीजन में एक भी खिताब अपने नाम नहीं कर पाई थी। यहां तक कि टीम के कप्तान सचिन तेंदुलकर, रिकी पोंटिंग और हरभजन सिंह टीम के कप्तान रह चुके थे। हालांकि, सचिन तेंदुलकर की कप्तानी में मुंबई इंडियंस साल 2010 में आइपीएल के फाइनल में तो पहुंची। लेकिन, एमएस धौनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स से फाइनल में मुंबई को 22 रन से हार का सामना करना पड़ा। इस तरह पहले पांच साल बिना खिताब के रहना पड़ा। लेकिन, फिर आया आइपीएल का छठा सीजन यानी साल 2013। एक बार फिर मुंबई इंडियंस की कप्तानी ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज और कंगारू टीम को दो बार लगातार वर्ल्ड कप चैंपियन बनाने वाले रिकी पोंटिंग के हाथों में थी। आइपीएल 2013 में रिकी पोटिंग की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने पहले 6 में से 3 मुकाबले गंवा दिए। आखिरी मैच दिल्ली डेयरडेविल्स(अब दिल्ली कैपिटल्स) के खिलाफ खेलते हुए रिको पोंटिंग ने टॉस से पहले ये कहा था कि कप्तानी करने में मजा आता है। लेकिन, मुंबई इंडियंस की फ्रैंचाइजी को कुछ और ही मंजूर था।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App