जलाड़ी में किसानों को प्राकृतिक खेती के फायदे बताए

By: May 25th, 2019 12:10 am

चंबा। जागोरी रूरल चेरिटेबल ट्रस्ट चंबा की ओर से सलूणी विकास खंड के जलाड़ी गांव में प्राकृतिक खेती को लेकर डेमो का आयोजन किया गया। इस दौरान किसानों को प्राकृतिक खेती के फायदों के बारे में जानकारी दी गई। किसानों को बताया गया कि प्राकृतिक खेती करने से देशी केंचुआ की संख्या में वृद्धि होती है, जोकि जमीन की उपजाउ शक्ति बरकरार रखने में सहायक साबित होती है। इस विधि से खेती करने पर किसानों के लागत मूल्य में भी कमी आती है। देशी गाय के गोबर व मूत्र से जीवामृत व घनाजीवामृत बनाने की विधि भी बताई गई। इस मौके पर बीडीसी मेंबर मुहम्मद मुश्ताक व जागोरी टीम के सदस्य कुलदीप कुमार, रजनी व रूकसाना बेगम  के अलावा इलाके के 25 किसानों ने उपस्थिति दर्ज करवाई।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App