जवाली में भाजपा का रिकार्ड

By: May 25th, 2019 12:10 am

विधायक अर्जुन बोले, पार्टी प्रत्याशी को हलके में मिली भारी बढ़त

जवाली —विधानसभा क्षेत्र में कांगड़ा-चंबा भाजपा प्रत्याशी को भारी बढ़त मिलने पर जवाली विधानसभा क्षेत्र के विधायक अर्जुन ठाकुर का वार्ता में कहा कि जवाली विधानसभा क्षेत्र में भाजपा को 29004  की बढ़त मिली है, जो कि एक जवाली विधानसभा क्षेत्र के लिए एक जबरदस्त रिकार्ड कायम किया गया। उन्होंने कहा कि भाजपा के पक्ष में यह एक सुनामी है, जिससे भाजपा को भारी बढ़त मिली है। यह आमजनमानस का चुनाव था, जिससे लोगों ने भाजपा के पक्ष में मतदान किया। उन्होंने कहा कि कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी किशन कपूर 353574 मतों की लीड से जीते है, यह आदर्णीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की जीत है। जवाली की जनता ने केंद्र की मोदी सरकार व प्रदेश की जयराम ठाकुर की सरकार की हर वर्ग के लिए योजनाओं और बेहतर विकास को देखते हुए दोबारा फिर मोदी सरकार को चुना है। उन्होंने जवाली हलके से भारी बढ़त के लिए जवाली की जनता का आभार प्रकट किया है। इस अवसर पर जवाली भाजपा मंडल के अध्यक्ष  उतम धीमान, उपाध्यक्ष अतर सिंह, रणजीत सिंह, ओबीसी अध्यक्ष तरसेम चौधरी, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष यशपाल सिंह, पंचायती राज प्रकोष्ठ अध्यक्ष वीरेंद्र गुलेरिया, किसान मोर्चा अध्यक्ष सुरेश गुलेरिया, महिला मंडल अध्यक्ष मधु बाला, वीनता गुलेरिया, शीला धीमान, नगर पंचायत उपाध्यक्ष तिलक रपोत्रा, पार्षद दिपाली पगडोतरा, नितू कुमारी, युवा मोर्चा अध्यक्ष रजिंद्र कौंडल, पूर्व युवा मोर्चा अध्यक्ष अश्विनी चौधरी, मीडिया प्रभारी जितेंद्र ठाकुर, युवा मोर्चा महासचिव कवि ठाकुर, शिंटू ठाकुर, गोगी ठाकुर, नितिश ठाकुर, युवा मोर्चा जिला सचिव सतीश गोल्डी, राकेश केशी, पंकज डोगरा, रमेश जसवाल, दिनेश निखिल व गुरदीप सिंह आदि मौजूद रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App