जिला में भारी बढ़त के साथ खिला कमल का फूल

By: May 24th, 2019 12:10 am

शिमला—शिमला जिला के सात विधानसभा क्षेत्रों में भी भाजपा ने भारी बढ़त के साथ जीत हासिल की है। युवाओं व हर वर्ग के लोगों ने हर विस क्षेत्र में 10 से 15 हजार से भी ज्यादा वोटों की बढ़त के साथ मोदी को भारी मतों के साथ जीत दिलवाई है। शिमला लोकसभा अनुसूचित जाति क्षेत्र के लिए गुरूवार को घोषित चुनाव परिणामों में भारतीय जनता पार्टी के सुरेश कुमार कश्यप ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के धनीराम शांडिल को 327515 मतों से पराजित किया। यह जानकारी मतगणना के बाद राजकीय महाविद्यालय सोलह मील धामी में निर्वाचन अधिकारी शिमला राजेश्वर गोयल ने दी। सुरेश कुमार कश्यप को कुल 606183 और  धनीराम शांडिल को 278668 मत प्राप्त हुए। बसपा के विक्त्रम सिंह को 7759 ऑल इंडिया फारवर्ड ब्लाक के मनोज रघुवंशी को 5817 राष्ट्रीय आजाद मंच के शमशेर सिंह को 3216 और स्वतन्त्र उम्मीदवार रवि कुमार दलित को 3608 मत प्राप्त हुए। वहीं इस दौरान जिला में 8357 मत नोटा को मिले। राजेश्वर गोयल ने कहा कि शिमला लोकसभा क्षेत्र के तहत 60 – चौपाल विधानसभा क्षेत्र से धनीराम शांडिल को 11153 और सुरेश कुमार कश्यप को 38013 मत प्राप्त हुए। उन्होंने कहा कि चौपाल विधानसभा क्षेत्र में बसपा के विक्रम सिंह को 489 ऑल इंडिया फारवर्ड ब्लाक के मनोज रघुवंशी को 476 राष्ट्रीय आजाद मंच के शमशेर सिंह को 270 और स्वतन्त्र उम्मीदवार रवि कुमार दलित को 281 मत प्राप्त हुए। यहां 431 मत नोटा को मिले। निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि 61 – ठियोग विधानसभा क्षेत्र में धनीराम शांडिल को 17971 और सुरेश कुमार कश्यप को 35281 मत प्राप्त हुए। उन्होंने कहा कि ठियोग विधानसभा क्षेत्र में बसपा के विक्रम सिंह को 431 ऑल इंडिया फारवर्ड ब्लाक के मनोज रघुवंशी को 275 राष्ट्रीय आजाद मंच के शमशेर सिंह को 186 तथा स्वतन्त्र उम्मीदवार रवि कुमार दलित को 269 मत प्राप्त हुए। यहां 464 मत नोटा को मिले। निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि 62 – कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र में धनीराम शांडिल को 12807 और सुरेश कुमार कश्यप को 29072 मत प्राप्त हुए। उन्होंने कहा कि कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र में बसपा के विक्रम सिंह को 229 ऑल इंडिया फारवर्ड ब्लॉक के मनोज रघुवंशी को 168 राष्ट्रीय आजाद मंच के शमशेर सिंह को 77 और स्वतन्त्र उम्मीदवार रवि कुमार दलित को 146 मत प्राप्त हुए। यहां 418 मत नोटा को मिले। राजेश्वर गोयल ने कहा कि 63 – शिमला विधानसभा क्षेत्र में धनीराम शांडिल को 10640 और सुरेश कुमार कश्यप को 20724 मत प्राप्त हुए। उन्होंने कहा कि शिमला विधानसभा क्षेत्र में बसपा के विक्रम सिंह को 133 ऑल इंडिया फारवर्ड ब्लॉक के मनोज रघुवंशी को 76 राष्ट्रीय आजाद मंच के शमशेर सिंह को 36 और स्वतन्त्र उम्मीदवार रवि कुमार दलित को 123 मत प्राप्त हुए। यहां 514 मत नोटा को मिले। निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि 64 – शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में धनीराम शांडिल को 16643 और सुरेश कुमार कश्यप को 32605 मत प्राप्त हुए। उन्होंने कहा कि शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में बसपा के विक्रम सिंह को 374 ऑल इंडिया फारवर्ड ब्लाक के मनोज रघुवंशी को 216 राष्ट्रीय आजाद मंच के शमशेर सिंह को 130 और स्वतन्त्र उम्मीदवार रवि कुमार दलित को 137 मत प्राप्त हुए। यहां 476 मत नोटा को मिले। राजेश्वर गोयल ने कहा कि 65 – जुब्बल कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में धनीराम शांडिल को 19447 और सुरेश कुमार कश्यप को 29246 मत प्राप्त हुए। उन्होंने कहा कि जुब्बल कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में बसपा के विक्रम सिंह को 356 ऑल इंडिया फारवर्ड ब्लॉक के मनोज रघुवंशी को 208 राष्ट्रीय आजाद मंच के शमशेर सिंह को 94 और स्वतन्त्र उम्मीदवार रवि कुमार दलित को 111 मत प्राप्त हुए। यहां 342 मत नोटा को मिले। निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि 67.रोहड़ू अनुसूचित जाति विधानसभा क्षेत्र में धनीराम शांडिल को 20990 और सुरेश कुमार कश्यप को 29141 मत प्राप्त हुए। उन्होंने कहा कि रोहड़ू अनुसूचित जाति विधानसभा क्षेत्र में बसपा के विक्रम सिंह को 741 ऑल इंडिया फारवर्ड ब्लॉक के मनोज रघुवंशी को 357 राष्ट्रीय आजाद मंच के शमशेर सिंह को 159 और स्वतन्त्र उम्मीदवार रवि कुमार दलित को 309 मत प्राप्त हुए। यहां 502 मत नोटा को मिले।

जिला में 8357 मत नोटा के नाम

जानकारी के अनुसार शिमला जिला में 8357 मत नोटा को पड़े है। नोटा को पड़े एक साथ इतने वोटों से यह भी साफ है कि कहीं न कहीं लोगों का विश्वास राजनैतिक पार्टियों से उठ रहा है। लोकसभा में नोटा को पड़े इतने वोटों ने आने वाले चुनाव के लिए कई सवाल खड़े कर दिए है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App