जीत की एडवांस खुशी में जुटे भाजपा वर्कर

By: May 23rd, 2019 12:02 am

बंगाणा। लोकसभा चुनावों के बाद एग्जिट पोल में भाजपा को मिल रहे पूर्ण बहुमत के चलते कार्यकर्ता एडवांस में जीत की खुशी मनाने में जुट गए है। गुरुवार को लोकसभा चुनावों के रिजल्ट को देखते हुए कार्यकर्ताओं ने जीत की खुशी मनाने के लिए तैयारियां कर ली हैं। कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के तहत ग्राम पंचायत मंदली के बूथ मंदली व डोहक में कार्यकर्ता गुरुवार को हलवा व लड्डू बांटकर खुशी मनाएंगे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App