जीत की खुशी में भाजपा ने बांटे लड्डू

By: May 24th, 2019 12:10 am

जवाली। जवाली भाजपा द्वारा लोकसभा चुनावों में भाजपा को मिली ऐतिहासिक जीत पर कैहरियां में भाजपा भूतपूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के संयोजक केवल सिंह कुटलैहडि़या के नेतृत्व में लड्डू बांटे गए व पटाखे फोड़े गए। भाजपा भूतपूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के संयोजक केवल सिंह कुटलैहडि़या ने कहा कि भाजपा को मिली जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों का प्रतिफल है। उन्होंने कहा कि भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों से प्रेरित होकर जनता ने भाजपा को वोटरूपी आशीर्वाद दिया है। इस मौके पर भाजयुमो सचिव दिनेश निखिल, गोवर्धन सिंह उर्फ  ओपी, महेशुु ठाकुर, सुंदर सिंह, जरमेज सिंह, वीरेंद्र गुलेरिया, नरेम सिंह, जसवंत सिंह, गगन परमार, जोगिंद्र सिंह, बलदेव सिंह नीटू इत्यादि मौजूद रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App