जीत…जोश और जश्न

By: May 24th, 2019 12:05 am

ऊना—लोकसभा चुनावों में जिला ऊना का कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र सियासत में इतना चमका है कि ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र के हलके में भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर को हर बूथ पर बढ़त दिलाने में सफल रहे हैं। कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के तहत कुल 16 बूथ हैं। इनमें से हर बूथ पर कांग्रेस को निराशा हाथ लगी है। वहीं, भाजपा के पक्ष में रिकार्ड मतदान के साथ ही हर बूथ पर भाजपा को बढ़त मिलने के चलते पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर का भी सियासी कद ऊंचा हुआ है। हलके में भाजपा को विजयी बनाने के लिए पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने बूथ स्तर तक स्वयं पहुंचकर विशेष अभियान चलाए रखा। इसके साकारात्मक परिणाम लोकसभा चुनाव में सामने आया है। इस क्षेत्र में जहां वीरेंद्र कंवर को विधानसभा चुनावों में 5606 मतांे से लीड मिली थी। वहीं, अब भाजपा को अप्रत्याशित लीड दर्ज करवाई गई है। हालांकि लोकसभा चुनावों से पहले भी कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी को लीड आने की चर्चा लोगों में थी, लेकिन जब गुरूवार 23 मई को लोकसभा चुनावों के नतीजे सामने आए तो कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस का सुपड़ा ही साफ हो गया। हर बूथ पर भाजपा को लीड मिलने के चलते भाजपा कार्यकर्ताओं में भी जोश मिला है। उधर, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने सभी मतदाताओं का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि आम जनता के केंद्र और प्रदेश सरकार की कल्याणकारी नीतियों पर अपनी मुहर लगाई है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App