जेईई एडवांस्ड एडमिट कार्ड जारी 

By: May 22nd, 2019 12:02 am

इंडियन इंस्टीच्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आईआईटी), रुड़की ने ज्वाइंट एंट्रेंस परीक्षा (जेईई) एडवांस के लिए एडमिट कार्ड या हॉल टिकट जारी कर दिए हैं। जो उम्मीदवार ये परीक्षा देने वाले हैं, वह आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इस साल जेईई मेंस परीक्षा में 11.47 लाख कैंडिडेट्स ने रजिस्ट्रेशन करवाई थी। इनमें से 2.45 लाख छात्र-छात्राओं ने जेईई एडवांस्ड के लिए क्वालिफाई किया, लेकिन केवल 1.73 लाख छात्र-छात्राओं ने इस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया। वहीं पिछले साल 2.31 लाख छात्र-छात्राओं ने जेईई मेंस क्वालिफाई किया, जिनमें से 1.65 लाख कैंडिडेट्स ने जेईई एडवांस्ड के लिए रजिस्ट्रेशन किया था। इंडियन इंस्टीच्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रुड़की की ओर से जेईई एडवांस 2019 की परीक्षा का आयोजन 27 मई को किया जाएगा। पहले परीक्षा का आयोजन 19 मई को होना था, लेकिन लोकसभा चुनाव के कारण तारीख में बदलाव किया गया। जेईई एडवांस के लिए दो परीक्षा का आयोजन किया जाएगा, जिसका समय तीन घंटे का होगा।  पहला पेपर  सुबह नो से दोपहर 12 बजे तक होगा। वहीं दूसरा पेपर दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक होगा। गुजरात, दमन और दीव व दादरा नगर हवेली में परीक्षा का आयोजन गुजराती भाषा में किया जाएगा। बाकी जगहों पर इंग्लिश और हिंदी मीडियम में परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। आपको बता दें, पिछले साल से ये परीक्षा कम्प्यूटर आधारित मोड से आयोजित हो रही है। इस साल भी परीक्षा का आयोजन कम्प्यूटर आधारित यानी सीबीटी मोड के माध्यम से होगा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App